बच्चे की क्षमता
दीवान, हृदय कान्त (2009) बच्चे की क्षमता अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी लर्निंग कर्व (13). (Unpublished)
Fulltext Document
The Capability of the Child.pdf Available under License Creative Commons Attribution Non-commercial Share Alike. Download (219kB) |
Introduction
बच्चा चार साल की उम्र तक काफ़ी हद तक भाषा सीख जाता है। वह अपनी सभी ज़रूरतों और भावनाओं को अपनी भाषा के माध्यम से व्यक्त करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, वह तर्क करने, अपने अधिकारों की रक्षा करने, स्थितियों का विश्लेषण करने और अपनी परिकल्पना बनाने में सक्षम होता है। इस लेख में विस्तार से विश्लेषण किया गया है कि कैसे एक बच्चा अपनी दुनिया का निर्माण करता है और जिस भाषा को वह जानता है उसका उपयोग करके अपने सपनों का निर्माण करता है। यह जानने का प्रयास किया गया है कि सीखने की यह प्रक्रिया कैसे बनती है, बच्चे में इसका विकास कैसे होता है। यह लेख उन बातों पर चर्चा करता है जो एक बच्चे को सीखने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। इस लेख में बच्चे की सीखने की प्रक्रिया में नकल की भूमिका, सीमाओं और प्रासंगिकता को भी समझाया गया है। सीखने वाले बच्चे के लक्षणों की पहचान की गई है। उन लक्षणों में प्रमुख हैं : दुनिया का अनुभव करने की इच्छा, सीखने का दृढ़ संकल्प, खुद को व्यक्त करने की इच्छा और जिज्ञासा। अन्त में, शिक्षक के लिए शिक्षार्थी की पृष्ठभूमि, भाषा और संस्कृति से अवगत होने की आवश्यकता और महत्त्व को समझाया गया है।
Item Type: | Article |
---|---|
Discipline: | Language Education |
Programme: | University Publications > Learning Curve |
Title(English): | Capability of the Child |
Creators(English): | Hriday Kant Dewan |
Publisher: | Azim Premji University |
Journal or Publication Title(English): | Azim Premji University Learning Curve |
Contributors: | Translator: unknown; Reviewer: Rajesh Utsahi |
URI: | http://anuvadasampada.azimpremjiuniversity.edu.in/id/eprint/1948 |
Edit Item |
Disclaimer
Translated from English to Hindi/Kannada by Translations Initiative, Azim Premji University. This academic resource is intended for non-commercial/academic/educational purposes only.
अनुवाद पहल, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा अँग्रेज़ी से हिन्दी में अनूदित। इस अकादमिक संसाधन का उपयोग केवल ग़ैर-व्यावसायिक, अकादमिक एवं शैक्षिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।
ಅಜೀಂ ಪ್ರೇಮ್ಜಿ ವಿಶ್ವವಿದ್ಯಾಲಯದ ಅನುವಾದ ಉಪಕ್ರಮದ ವತಿಯಿಂದ ಇದನ್ನು ಇಂಗ್ಲೀಷ್ನಿಂದ ಕನ್ನಡಕ್ಕೆ ಅನುವಾದಿಸಲಾಗಿದೆ. ಈ ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಸಂಪನ್ಮೂಲವನ್ನು ವಾಣಿಜ್ಯೇತರ, ಶೈಕ್ಷಣಿಕ ಉದ್ದೇಶಗಳಿಗೆ ಬಳಸಬಹುದಾಗಿದೆ.